spot_img

Balodabazar : राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखाें का नुकसान

बलौदाबाजार : (Balodabazar) लवन थाना क्षेत्र के ग्राम लाहोद स्थित गणेश राइस मिल (Ganesh Rice Mill) में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये के धान और चावल जलकर राख हो गया। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल की चार टीमें मौके पर पहुंची और घंटों तक आग को काबू करने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद जाकर शनिवार सुबह 8:30 बजे आग बुझाया जा सका है।

मौके पर पहुंची लवन पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल राइस मिल में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। आगजनी के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग की घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles