spot_img

Lucknow : ईडी ने सतिंदर भसीन की 27 करोड़ की आवासीय संपत्ति कुर्क की

लखनऊ : (Lucknow) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मामले में पीएमएलए, 2002 के तहत सतिंदर सिंह भसीन की 27.01 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

ईडी कार्यालय के अनुसार सतिंदर सिंह भसीन (Satinder Singh Bhasin) की संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य 44 करोड़ रुपये के करीब आंका गया है। इस संपत्ति को रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश के नाम पर जनता को धोखा देने से संबंधित एक मामले में अपराध की आय के बराबर मूल्य के रूप में कुर्क किया गया है।

वहीं एक दूसरे मामले में ईडी लखनऊ ने शाइन सिटी समूह व अन्य के पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत इलाहाबाद निवासी मोहम्मद जावेद (Allahabad resident Mohammad Javed) की 55.07 लाख रुपये मूल्य के बैंक बैलेंस के रूप में संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। यह संपत्ति रियल एस्टेट क्षेत्र और अन्य आकर्षक योजनाओं में निवेश की आड़ में पोंजी-पिरामिड योजना (Ponzi-Pyramid scheme) के माध्यम से जनता से धोखाधड़ी से धन एकत्र करने से संबंधित है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles