spot_img

New Delhi : ईडी का बिहार कांस्टेबल भर्ती घोटाले में कई राज्यों में छापा

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने आज बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में कई राज्यों में करीब एक दर्जन स्‍थानों पर छापा मारा है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बिहार में 2023 के दौरान कांस्टेबलों की भर्ती में कथित घोटाले के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act) (PMLA), 2002 के तहत कई राज्यों में छापा मारा है।

बिहार के पटना, नालंदा, झारखंड के रांची, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर यह कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस कथित घोटाले के मास्टरमाइंड 2024 के नीट यूजी पेपर लीक घोटाले (2024 NEET UG paper leak scam) के मास्टरमाइंड हैं।

Mumbai : राजामौली ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

मुंबई : (Mumbai) भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली (Veteran Indian filmmaker S.S. Rajamouli) ने अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की...

Explore our articles