spot_img

Jacobabad : पाकिस्तान में विस्फोट के बाद जाफर एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

जाकोबाबाद : (Jacobabad) पाकिस्तान में आज जाफर एक्सप्रेस ट्रेन (Jaffar Express train) को निशाना बनाया गया। विस्फोट की वजह से ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। यह धमाका जाकोबाबाद में रेलवे ट्रैक पर हुआ है। जाकोबाबाद सिंध प्रांत का शहर और जिला मुख्यालय है। यह सिंध के उत्तर और बलूचिस्तान के साथ प्रांतीय सीमा पर स्थित है। जाकोबाबाद को खंगेर के नाम से भी जाना जाता है। यह सूचना पाकिस्तान के पत्रकार अब्दुल्ला जान साबिर ने एक्स हैंडल पर वीडियो क्लिप के साथ साझा की है। साबिर खैबर यायावर हैं। उन्हें खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी क्षेत्र की रिपोर्टों के लिए जाना जाता है।

उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ”जैकबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ है। इससे जाफर एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन पेशावर से क्वेटा जा रही थी। पुलिस के अनुसार, विस्फोट के कारण ट्रैक पर तीन फीट चौड़ा गड्ढा हो गया और लगभग छह फीट रेल लाइन पूरी तरह से नष्ट हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

अन्य समाचार माध्यमों की खबरों के अनुसार, हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। किसी यात्री के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद ट्रैक की मरम्मत का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है और अन्य ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच कर रही हैं।

Mumbai : ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट बदली, नई तारीख का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' (Malayalam superstar Mohanlal's upcoming film, 'Drishyam 3') का इंतजार लोग बेसब्री से कर...

Explore our articles