spot_img

Jaunpur : घर से नाराज होकर भागी दो लड़कियों को पुलिस ने 6 घंटे में किया बरामद

जौनपुर : (Jaunpur) गौराबादशाहपुर थाना (Gaurabadshahpur police station) क्षेत्र के असवारा गांव में रिश्तेदारी में रह रही दो लड़कियां परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर मंगलवार को दिन में किसी को बिना कुछ बताएं घर से निकल गई। स्वजन थोड़ी देर के बाद जब लड़कियों को घर में नहीं देखे तो पास पड़ोस में तलाश किया तथा पता न चलने पर थाने पहुंचकर सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय (SHO Phoolchand Pandey) ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज की मदद से लड़कियों का सुराग लगा लिया। अंततः लड़कियों को केराकत तिराहे से शाम 6 बजे के आसपास उस वक्त बरामद कर लिया जब वह कहीं जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ी थी।

अंशिका (16) पुत्री कृष्ण कुमार ( Anshika (16), daughter of Krishna Kumar) निवासी जाफरपुर सरायख्वाजा तथा सोनम (13) साल पुत्री राजेश यादव निवासी (Sonam (13), daughter of Rajesh Yadav) किरतापुर अपनी रिश्तेदारी असवारा में बांकेलाल यादव के यहां रहती थी। मंगलवार को रिश्तेदारों की किसी डांट से नाराज होकर दोनों घर से निकल गई थी। लड़कियों के सकुशल बरामद होने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली। खास बात यह रही की लड़कियों के पास मोबाइल भी नहीं था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles