spot_img

Chittorgarh : नाले में मिला लापता वृद्ध का शव, ड्रोन से दिखी लाश, मगरमच्छ के शिकार की आशंका

चित्तौड़गढ़ : (Chittorgarh) जिले के गंगरार क्षेत्र के आजोलिया का खेड़ा गांव (Ajoliya Ka Kheda village in Gangarar area of ​​the district) के एक वृद्ध के चार दिन से लापता होने के बाद नहीं लौटने पर परिजनों ने लगातार तलाश की थी। इसी बीच वृद्ध की तलाश में हिन्दुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के समीप नाले के क्षेत्र में ड्राेन उड़ाया तो नाले में शव तैरता दिखाई दिया है। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध व्यक्ति का मगरमच्छ ने शिकार कर लिया हो। एक भैंस को भी मगरमच्छ ने शिकार किया हुआ है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। इधर, ग्रामीण हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।

जानकारी के अनुसार गंगरार थाना क्षेत्र के आजोलिया का खेड़ा निवासी प्रभु पुत्र रामा तेली (70) चार दिन पूर्व भैंसे चराने गया था। यह घर नहीं लौटा तो उसी दिन से परिजनों ने तलाश शुरु कर दी। इसके नहीं मिलने पर अगले दिन परिवारजनों ने गंगरार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी। बड़ी बात यह थी कि वृद्ध के साथ भैंस भी घर नहीं पहुुंची। इस पर परिजन आसपास के क्षेत्रों में और रिश्तेदारों में उसकी तलाश में जुटे रहे। वृद्ध की काफी तलाशी के बाद मंगलवार को कुछ लोगों ने हिन्दुस्तान जिंक के पास स्थित नाले में मृत भैंस के अवशेष देखे। साथ ही वृद्ध के कपड़े किनारे पर किसी व्यक्ति को दिखाई दिए। इस पर आशंका हुई कि गुमशुदा व्यक्ति आसपास का ही हो सकता है। नाले में डूबने की आशंका होने पर गांव के ही कमलेश तेली को बुलाया, जिसने ड्रोन उड़ा कर देखा तो नाले के बीच वृद्ध का शव दिखाई दिया। नाले में आसपास घास होने से पहले शव नहीं दिखाई दिया लेकिन ड्रोन उड़ाने के बाद शव पड़ा होना पुख्ता हो गया। मामले की सूचना गंगरार थाने में दी गई और थानाधिकारी डीपी दाधिच सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव को निकालने की कवायद शुरु कर दी। नाले में वृद्ध के मिलने की बात पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी सूचित कर दिया और सिविल डिफेंस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। नाले में मगरमच्छ होने की जानकारी के चलते कोई भी पानी में उतरने से कतरा रहा था। बेड़च नदी से जोड़ने वाले इस नाले में लम्बे समय से मगरमच्छ की मौजूदगी सामने आई है। कई लोगों का कहना है कि एक से ज्यादा मगरमच्छ नाले में मौजूद है। जो बेड़च नदी को जोड़ता है। यह मगरमच्छ छोटे-मोटे मवेशियों और जंगली जानवरों का शिकार कर लेते है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया है। गंगरार सीआई डीपी दाधीच ने बताया कि लोगों से बात की हैं। आशंका जताई जा रही है कि भैंस को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया हो। बाद में वृद्ध भैंस को निकालने के लिए नाले में उतरा हो और हादसे का शिकार हो गया हो। पशु चिकित्सक ने भैंस का मगरमच्छ के द्वारा शिकार करना ही बताया है। वहीं वृद्ध की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। लोगों ने लापरवाही का आरोप लगा जिंक गेट पर धरना दिया है। मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात है तथा फिलहाल शांति बनी हुई है।

Women’s Cricket : न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

क्राइस्टचर्च : (Christchurch) अमेलिया केर (Amelia Kerr) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को पांचवें टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को...

Explore our articles