spot_img

Mumbai : सांगली जिले में एसटी बस गहरे कुएं में गिरते-गिरते बची, १७ यात्री मामूली घायल

मुंबई : (Mumbai) सांगली के तासगांव तहसील के येलवी (Yelvi of Tasgaon tehsil of Sangli) में राज्य परिवहन निगम (एसटी) (State Transport Corporation (ST) bus) बस मंगलवार को गहरे कुएं में गिरते-गिरते बची, इससे बस के 31 यात्री बाल-बाल बच गए हैं। इस घटना में १७ यात्री मामूली घायल हो गए हैं, जिनका प्राथमिक इलाज तासगांव सरकारी अस्पताल में किया गया।

पुलिस के अनुसार आज दोपहर में एसटी बस चिंचवाड़-तासगांव से 31 यात्रियों को लेकर पुणे के वल्लभनगर से जा रही थी। येलवी इलाके में सामने से आ रहे दोपहिया सवार को बचाने के दौरान बस चालक का नियंत्रण खो गया और बस सड़क से नीचे खेत में उतर गई, लेकिन बस का पिछला पहिया सड़क के किनारे एक पेड़ में फंस गया और बस पानी से भरे एक कुएं के किनारे रुक गई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक सहित 17 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी स्थिर हालत में हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही तासगांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों के गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की। साथ ही मामले की आगे की जांच कर रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles