spot_img

New Delhi : सुपर-60 अमेरिका लीजेंड टूर्नामेंट में जलवा दिखाने को तैयार भारतीय दिग्गज

नई दिल्ली : (New Delhi) इस साल अगस्त में आयोजित होने वाले सुपर-60 अमेरिका लीजेंड टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट के चार पूर्व सितारे हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा (Indian cricket Harbhajan Singh, Shikhar Dhawan, Suresh Raina and Robin Uthappa) एक बार फिर मैदान पर अपने जौहर दिखाने को तैयार हैं। यह प्रतियोगिता 5 अगस्त से 16 अगस्त तक अमेरिका में चलेगी, जिसका उद्देश्य वहां क्रिकेट को लोकप्रिय बनाना है।

2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य हरभजन सिंह और सुरेश रैना, 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिखर धवन ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर उत्साह जताया।

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा, “सुपर-60 अमेरिका दिग्गजों के टूर्नामेंट (Super-60 America Legends tournament) का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। यह एक अनोखा और प्रतिष्ठित प्रारूप है जो क्रिकेट को एक नई दिशा देगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं, जो अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा, “मैं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। यह दुनिया भर के शानदार खिलाड़ियों को एक मंच पर लाता है। ऐसे आयोजनों से अमेरिका में क्रिकेट का दायरा बढ़ेगा और मुझे इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।”

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा, “सुपर-60 अमेरिका दिग्गजों के टूर्नामेंट में शामिल होना एक शानदार अवसर है। अमेरिका में उभरती क्रिकेट संस्कृति के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह आयोजन नए प्रशंसकों को जोड़ने और क्रिकेट को मुख्यधारा में लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।”

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने भी कहा, “यह प्रतियोगिता नवाचार और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन मेल है। इसका अनोखा प्रारूप खेल को नया आकर्षण देता है और इससे नए दर्शकों को जोड़ने में मदद मिलेगी। क्रिकेट के विकास में योगदान देना मेरे लिए गर्व की बात है।”

यह टूर्नामेंट टी-10 प्रारूप (हर टीम को 10-10 ओवर का खेल) में खेला जाएगा, जो क्रिकेट के पारंपरिक रूप में नयापन और तीव्रता लाता है, जिससे दर्शकों को अधिक रोमांच मिलता है। भारतीय दिग्गजों की मौजूदगी से यह प्रतियोगिता न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि अमेरिका में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने का माध्यम भी बनेगी।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles