spot_img

Gorakhpur : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी

गोरखपुर : (Gorakhpur) पीपीगंज थाना (PPganj police station) क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदपुर टोला महुअहवा (Muhammadpur Tola Mahuhawa) के रहने वाले सुधीर कुमार (Sudhir Kumar, a resident of village council) के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सुधीर कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के खजुरही उर्फ जोगिया निवासी कृष्ण मोहन ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया था।

कृष्ण मोहन से सुधीर की मुलाकात सुनील यादव के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने एक लाख रुपए में विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ित ने सात किश्तों में कृष्ण मोहन के खाते में पूरी रकम जमा कर दी। एक साल बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब चल रही है। पैसों की मांग करने पर आरोपी जान-माल की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कृष्ण मोहन, सुनील यादव और नितिन कुमार ओझा के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Explore our articles