spot_img

Ahmedabad plane cras : राहत व बचाव कार्य तेज, गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बातचीत

अहमदाबाद : (Ahmedabad) एयर इंडिया का बोइंग विमान (Air India’s Boeing plane) अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह विमान दोपहर 1.38 बजे उड़ा था और 1.40 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर इमारत से जा टकराया। इस विमान में करीब 242 यात्री सवार थे।

अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) ने तत्काल बचाव और राहत कार्यों तथा घायल यात्रियों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य सचिव पंकज जोशी (Chief Secretary Pankaj Joshi) और संबंधित वरिष्ठ सचिवों को घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पतालों में उपचार की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने भी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बातचीत कर विमान दुर्घटना में बचाव और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की टीमें भेजने तथा केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles