spot_img

Ahmedabad : अहमदाबाद में 242 यात्रियों को ले जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद : (Ahmedabad) एयर इंडिया का बोइंग विमान (Air India’s Boeing plane) अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर आईजीपी परिसर (Meghaninagar IGP complex) में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। विमान ने गुरुवार दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और दोपहर 1.40 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर आवासीय इलाके में इमारत से जा टकराया। विमान में करीब 242 यात्री सवार थे। अग्निशमन और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। दुर्घटना के बाद सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Home Minister Amit Shah spoke to Chief Minister Bhupendra Patel) से फोन पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली और हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles