वारसॉ : (Warsaw) पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Poland’s national football team) के मुख्य कोच मिशाल प्रोबिएर्ज़ (coach Michal Probierz) ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला तब आया जब टीम के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने यह साफ कर दिया कि वह अब उनके नेतृत्व में टीम के लिए नहीं खेलेंगे।
36 वर्षीय लेवांडोव्स्की, जो वर्तमान में बार्सिलोना क्लब से जुड़े हैं, ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि कप्तानी छीने जाने की सूचना उन्हें एक संक्षिप्त फोन कॉल के जरिए दी गई थी, जब वह अपने बच्चों को सुला रहे थे। इसके बाद जल्द ही यह खबर पोलैंड फुटबॉल संघ की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। प्रोबिएर्ज़ ने लेवांडोव्स्की को हटाकर मिडफील्डर पियोटर ज़िलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था।
इस्तीफा देते हुए प्रोबिएर्ज़ ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि मौजूदा हालात को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में मेरा इस्तीफा देना ही सबसे बेहतर फैसला होगा। इस पद पर काम करना मेरे करियर का सबसे बड़ा सपना और सम्मान था।”
मिशाल प्रोबिएर्ज़ की कोच के रूप में आखिरी मैच फिनलैंड के खिलाफ था, जिसमें पोलैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स (FIFA World Cup 2026 qualifiers) के अंतर्गत खेला गया था।


