spot_img

Panipat : यमुना नदी में तीन दोस्ताें की डूबकर माैत

पानीपत :(Panipat) यमुना नदी के संजोली घाट पर नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। यह तीनों युवक

अपने घर पर बताए बगैर नहाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनाें के शवाें काे नदी से बाहर निकाला। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

बताया गया कि मच्छरौली गांव से तीन दाेस्त 18 वर्षीय हिमांशु , 20 वर्षीय नितिन और 11 वर्षीय अभि घर में बिना बताए नहाने के लिए बाइक से यमुना नदी पर पहुंचे थे। करीब 11 बजे संजौली घाट पर एक महिला ने तीनों को नहाते हुए देखा। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और एक साथ तीनों डूब गए। काफी देर तक तीनों जब ऊपर नहीं आए तब महिला ने स्थानीय लोगों काे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इस पर गांव हथवाला का गोताखोर राकेश भी मौके पर पहुंचा। उसने काफी देर तक तीनों को पानी में सर्च किया, लेकिन तीनों नहीं मिले।

सूचना मिलने पर पुलिस भी गाेताखाेराें की टीम के साथ माैके पर पहुंच गई। गाेताखाेराें ने पुलिस से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की, लेकिन सिलेंडर न मिलने पर पानीपत से आनन-फानन में सिलेंडर खरीद कर मंगाया गया। ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से गाेताखाेर फिर पानी की गहराई में उतरा। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को 18 फीट गहरे गड्ढे से निकाला जा सका। तीनों को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के शव पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिए गए हैं।

मृतक नितिन समालखा की कपूर इंडस्ट्री में काम करता था। अभि मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और वह स्कूल की छुट्टियां होने के चलते मच्छरौली गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। मृतकाें के परिजनाें ने बताया कि तीनों नदीनहाने जा रहे हैं, इसकी किसी को भी भनक नहीं लगी थी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles