spot_img

Lucknow : राहुल गांधी अपने को पूरी तरह ‘अर्बन नक्सली’ की भूमिका में ढ़ाल चुके हैं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : (Lucknow) भारतीय जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister of Bharatiya Janata Party Keshav Prasad Maurya) लगातार कांग्रेस व गांधी खानदान पर हमलावर हैं। बुधवार को भी राहुल गांधी उनके निशाने पर रहे। केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि आजादी के बाद से कम्युनिस्टों को ढ़ोते-ढ़ोते कांग्रेस थकी नहीं और अब उसके ‘नये एंग्री यंग मैन’ राहुल गांधी (‘new angry young man’ Rahul Gandhi) खुद अपने को पूरी तरह ‘अर्बन नक्सली’ (‘Urban Naxalite’) की भूमिका में ढ़ाल चुके हैं। न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका में उनका कोई भरोसा नहीं है। यह लोकतंत्र की सेहत के लिए क़तई ठीक नहीं है।

Lucknow : यूपी विधानसभा सत्र से पहले सियासी संग्राम

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly) के एक दिवसीय सत्र की शुरुआत से पहले ही राजधानी लखनऊ में महिला आरक्षण...

Explore our articles