spot_img
Home crime news Faridabad : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,...

Faridabad : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

0
201

फरीदाबाद : (Faridabad) शेयर मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर 12 लाख रूपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने सोमवार को खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-14, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसके पास फेसबुक पर एक लडक़ी की रिक्वेस्ट आई। जिसके बाद उसकी लडक़ी से बातें होनी शुरू हुई और लडक़ी ने बातों ही बातों में शिकायतकर्ता से पूछा की क्या वह शेयर मार्केट में निवेश करता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने कहा की वह शेयर खरीदता है। जिसके बाद लडक़ी ने उसे बताया कि वो एक प्लेटफार्म पर लाभ का 30 प्रतिशत रखते हुए निवेश की टिप्स देते है और निवेशकों का पैसा निवेश करवाते है। शिकायतकर्ता को लडक़ी ने विश्वास में लिया और निवेश के नाम पर 12 लाख रूपये खाता में डलवा लिये। जिसके बाद उसको ब्लॉक कर दिया और कोई पैसा वापिस नहीं दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए रंजीत सिंह निवासी, भवानी इन्कलेव, बसई, गुरूग्राम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है और इसके खाता में ठगी के आठ लाख 26 हजार रुपए आये थे। आरोपी पहले डिलिवरी बॉय का काम करता था, परंतु अभी गुरूग्राम में ऑटो चलाने का काम करता है। जिसने खाता ठगी में प्रयोग किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।