spot_img

Ghaziabad : गाजियाबाद पुलिस काे फोन पर मिली दिल्ली की मुख्यमंत्री को मार देने की धमकी

गाजियाबाद : (Ghaziabad) दिल्ली से सटे गाजियाबाद पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कॉल कर दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मरने धमकी दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को कॉल करके दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गाजियाबाद पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जिले एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में डायल 112 पर एक कॉल आयी। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस फोन के बाद कंट्रोल रूम ने तत्काल ही दिल्ली के कंट्रोल रूम को अवगत करा दिया है और पीआरवी, चीता मोबाइल व थाना कोतवाली नगर की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कॉलर से सम्पर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उस फोन नम्बर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। सर्विलांस भी इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपित व्यक्ति को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles