मुंबई : (Mumbai) ‘हाउसफुल-2’ फेम एक्ट्रेस शजान पद्मसी (Shazan Padamsee) ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया (Ashish Kanakia) से गुपचुप शादी कर ली है। 5 जून को शजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।
शाज़ान ने अपनी ज़िंदगी के इस ख़ास पल के लिए ख़ास लुक अपनाया था। शाज़ान ने डिज़ाइनर लहंगा पहना था। आशीष कनकिया ने शेरवानी पहनी थी। दोनों ने जनवरी में सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। शाज़ान और आशीष की मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया।
शाज़ान और आशीष कनकिया ने नवंबर, 2024 में सगाई की थी। अब उन्होंने शादी करके नई ज़िंदगी शुरू कर दी है। शाज़ान ने ‘हाउसफुल-2’, ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘पागलपन: नेक्स्ट लेवल’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।


