spot_img

Mumbai : ठाणे में कोरोना संक्रमण में कमी आज 4 मरीज मिले

मुंबई : (Mumbai) ठाणे महानगर पालिका (Thane Municipal Corporation) क्षेत्र में न्यूनतम कोरोना के नए 4 मामले (cases of corona) सामने आए हैं।आज के 4 मरीज सहित आज तक कुल मरीज 130 ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में चिकित्सकों की निगरानी में है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही 2 जून को भी ठाणे में कोरोना के नए 4 मरीज मिले थे,यह संख्या सबसे कम है।इसके बाद कल 3जून को यह संख्या 14 हो गई थी। ठाणे में कोरोना संक्रमितों की सबसे कम संख्या आज घटकर अब चार हो गई है।ठाणे महानगर पालिका जन संपर्क एवं सूचना प्रसारण विभाग द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार 92 मरीजों का पांच दिवसीय होम क्वारंटीन पूरा हुआ है।जबकि अस्पताल में भर्ती मरीज एक कुल 12 हैं,जिनकी हालत स्थिर है।

जिनमें से 09 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं और 03 छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा (Chhatrapati Shivaji Maharaj Hospital, Kalwa) में भर्ती हैं।

ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में होम क्वारंटीन 25 मरीज भी स्थिर अवस्था में हैं। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में विगत 23मई 2025 से कोरोना संक्रमितों का मिलना शुरू हुआ था। 23 मई को ठाणे में 10 कोरोना मरीज मिले,24 मई को 9 मरीज मिले जबकि इसी दिन टीएमसी के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती एक 21वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।इसके बाद 27 मई को ठाणे में कोरोना के अचानक सर्वाधिक 24 मरीज मिले थे।जबकि 29 मई और 3जून को चौदह चौदह मरीज मिले हैं।

Lucknow : पहचान छिपाकर अस्पताल पहुंचे मंत्री, खुली पोल

लखनऊ : (Lucknow) उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community...

Explore our articles