spot_img

Mumbai : नासिक में तेज रफ्तार कार बंगले से टकराई, पांच लोगों की मौत

मुंबई : (Mumbai) नासिक जिले में नासिक-कलवान रोड (Nashik-Kalwan Road in Nashik district) पर कोल्हापुर फाटा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार बंगले से टकरा जाने से कार में सफर कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए और दोनों का इलाज नासिक के निजी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार नासिक के नामपुर और देवला गांव के चालक समेत सात लोग बुधवार को देर रात रिश्तेदार की शादी से लौट रहे थे। अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से अनियंत्रित हुई कार कोल्हापुर फाटा के पास विठोबा शंकर आहेर के बंगले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बंगले के बाहर खड़ा सीमेंट का खंभा भी झुक गया। इस घटना मेन में शैला वसंत भदान (62), उनके साले भालचंद्र भदान (50), चालक खालिक महमूद पठान (50) निवासी नामपुर, माधवी मेटकर (32) और उनकी बेटी त्रिवेणी मेटकर (04) निवासी देवला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भालचंद्र भदान (52) निवासी नामपुर और उत्कर्ष मेटकर (12) निवासी देवला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को तत्काल कलवण उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नासिक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Explore our articles