spot_img

Araria : दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपित गिरफ्तार

अररिया : (Araria) फारबिसगंज थाना पुलिस ने महिला का दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपित 35 वर्षीय मो. दिलशाद पिता मो. हकीमुद्दीन को बुधवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कांड में मो. दिलशाद प्राथमिकी अभियुक्त हैं,जिन्होंने महिला के साथ मकई के खेत में जबरन दुष्कर्म करते हुए वीडियो वायरल किया था।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से वीडियो बनाने के लिए उपयोग में लाया गया मोबाइल भी बरामद किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल के जांच के लिए उसे पटना विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles