spot_img

Auraiya : चार दिन से लापता युवक का शव बम्बी में मिला

औरैया 🙁 Auraiya) बुधवार को ग्रामीणों ने कुंवरपुर के पास बम्बी में एक अज्ञात शव बहता हुआ देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुुँची और शव को बम्बी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

सहार थाना क्षेत्र में अज्ञात शव की उम्र करीब 21 वर्ष, शर्ट ,पैंट पहने हुए है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने सूचना अधिकारियों को दी। अज्ञात शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। तभी कुछ लोग कैथावा से आये और शव की शिनाख्त हरगोविंद 21 पुत्र अजबसिंह निवासी नंदपुर ताजपुर थाना सहायल जिला औरैया के रूप में की। बताया गया कि घर से चार दिन से गायब था।

मृतक हरगोविंद की ससुराल झबरा थाना बेला जिला औरैया में थी, उसके कोई बच्चे नहीं हैं। पत्नी प्रिया से झगड़ा चल रहा था। पत्नी मायके में है। मृतक चार भाइयो में दूसरे नम्बर पर था। अन्य भाई धर्मेन्द्र, राजकुमार, टीटू हैं। परिवारिजन पोस्टमार्टम हॉउस पहुंच गए। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम से सही मृत्यु का कारण पता चलेगा। परिवारिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles