मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Bollywood’s Mr. Perfectionist Aamir Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त आमिर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा देने की बात कही। इस मौके पर आमिर ने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अब हर कोई बेसब्री से यह जानने को उत्सुक है कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है जिसे आमिर सभी के लिए फ्री में दिखाने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ (Aamir Khan is going to make his iconic film ‘Taare Zameen Par’) को यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराने जा रहे हैं, लेकिन एक खास शर्त के साथ। यह फिल्म आमिर के यूट्यूब चैनल ‘आमिर खान टॉकीज’ पर केवल 1 से 2 हफ्तों के लिए ही देखी जा सकेगी। यानी फैंस के पास इस भावनात्मक और प्रेरणादायक फिल्म को दोबारा देखने के लिए सीमित समय होगा। आमिर के इस कदम को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है और अब सभी को इस खास डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है।
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने उस मशहूर नाव वाले सीन का ज़िक्र किया। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उस सीन में दिखाई दे रही तस्वीर में क्या उनके माता-पिता हैं, तो आमिर ने हंसते हुए मजाक में कहा, “मुझे नहीं पता… शायद वो अमोल गुप्ते के माता-पिता हों।”
उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार दर्शील सफारी (co-star Darsheel Safari) की जमकर तारीफ की। आमिर ने बताया कि दर्शील सेट पर अक्सर नाचते-कूदते रहते थे लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता, वह तुरंत अपने किरदार में घुस जाते थे, एक सच्चे कलाकार की निशानी। अब आमिर खान एक बार फिर एक खास फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए चेहरे भी दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण खुद आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।


