spot_img

Mumbai : ठाणे में आज कोरोना के सिर्फ 4 मरीज अब तक 112 संक्रमित

मुंबई : (Mumbai) ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना के आज सिर्फ 4 नए मरीज ही सामने आए हैं।इसके बाद आज तक कुल मरीजों की संख्या 112 हो गई है।यह एक कोरोना पर नियंत्रण रखे जाने की कोशिश हो सकती है, जबकि एक समय ऐसा भी था जब एक ही दिन में कोरोना के 24मामले सामने आए थे।आंकड़ों की दृष्टि से नजर डालें तो आज तक ग्यारह दिनों में कुल 112मामले सामने आए हैं।जबकि एक युवक की ठाणे महानगर पालिका के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत हो चुकी है।इस घटना के बाद मनपा प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती है।ठाणे महानगर पालिका सूचना प्रसारण विभाग के अनुसार अब तक 71 मरीजों ने पांच दिवसीय होम क्वारंटीन पूरा किया है।जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों में 13 की स्थिति स्थिर है। इनमें से 10निजी अस्पताल में और शेष 3 छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में चिकित्सकों की निगरानी में हैं ।

ठाणे में होम क्वारंटीन में रखे गए कोरोना के 27 मरीज स्थिर हालत में है।

Kathmandu : नेपाल में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट को 24 घंटे के भीतर बंद करने का निर्देश

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने सभी प्रकार के सट्टेबाजी (बेटिंग) ऐप और वेबसाइटों को बंद करने का निर्देश दिया है।...

Explore our articles