मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र आबकारी विभाग (Maharashtra Excise Department) ने ठाणे जिले में तीन स्थानों पर छापेमारी के दौरान 13 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद की है । इस मामले की गहन छानबीन आबकारी विभाग की टीम कर रही है।
राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे (State Excise Superintendent Praveen Tambe) ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि उनकी टीम को ठाणे अवैध शराब की सप्लाई होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार उनकी टीम ने उल्हासनगर में दो और अंबरनाथ में एक स्थान पर छापा मारा और प्रीमियम स्कॉच सहित शराब की 352 बोतलें जब्त की । जब्त की गई शराब हरियाणा और दिल्ली से मंगवाई गई थी, जिसकी महाराष्ट्र में बिक्री प्रतिबंधित है। अवैध व्यापार के सिलसिले में अरुण कुमार रामचंद्र पोपटानी, सूरज कौशल शुक्ला और दीपक राजकुमार नानकानी को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच जारी है।


