spot_img
Home Uncategorized Aizawl : मणिपुर के चुराचांदपुर में लगे भूकंप के झटके, 3.7 रही...

Aizawl : मणिपुर के चुराचांदपुर में लगे भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

0
185

आइजोल : (Aizawl) मणिपुर के चुराचांदपुर जिला में आज तड़के मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।

जानकारी के अनुसार तड़के 04 बजकर 11 मिनट 28 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत और म्यांमार के सीमावर्ती चुराचांदपुर जिले में जमीन के अंदर 25 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 24.37 उत्तरी अक्षांश तथा 93.78 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।

उल्लेखनीय है कि बीती बुधवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भी 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।