spot_img
Home Cyber Crime Jhajjar : ऑनलाइन काम से आमदनी का झांसा देकर ठगे छह लाख

Jhajjar : ऑनलाइन काम से आमदनी का झांसा देकर ठगे छह लाख

0
279

झज्जर : (Jhajjar) वर्क फ्रॉम होम से अच्छी आमदनी करवाने का झांसा देकर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब बहादुरगढ़ के एक और युवक के साथ इस तरह की वारदात हुई है। शातिरों ने उसको छह लाख, छह हजार 992 रुपये की चपत लगा दी।

वारदात गांव खेड़का गुर्जर निवासी प्रिंस के साथ हुई है। प्रिंस का कहना है कि गत 12 मई को मोबाइल फोन पर वर्क फ्राम होम से पैसे कमाने के लिए एक व्हाट्सएप मैसेज आया। उसने काम करने पर सहमति जताई तो उन लोगों ने उसको टेलीग्राम पर एक ग्रुप में शामिल कर लिया। उन्होंने कहा कि गूगल मैप पर रिव्यू करने पर कमीशन दिया जाएगा। उसने कुछ रिव्यू दिए तो कुछ पैसे प्राप्त हुए। फिर उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा लाभ कमाना है तो हमारे द्वारा दिए गए खातों में रुपये डालने होंगे।

इस पर प्रिंस ने एक लाख 57 हजार 762 रुपये डाल दिए। उन्होंने कहा कि यदि अपने रुपयों को प्रॉफिट सहित निकालना चाहते हो तो आपको तीन लाख 34 हजार 260 रुपये और डालने होंगे। प्रिंस ने ये रुपये भी डाल दिए, लेकिन उसको रुपये वापस नहीं मिले। फिर वे और रुपये भेजने का दबाव बनाने लगे। कहने लगे कि अपनी रकम लेनी है तो रुपये भेजने होंगे।

प्रिंस ने बताया कि उसने 78 हजार 100 रुपये और भेज दिए। उसकी तरफ से कुल छह लाख छह हजार 992 रुपये चले गए। रुपये मांगे तो शातिरों ने मना कर दिया और ग्रुप से बाहर निकाल दिया। जब तक मुझे ठगी का आभास हुआ, देर हो चुकी थी। वह बार-बार फोन लगता है लेकिन उनके नंबर बंद आते हैं। तंग आकर उसने पुलिस को सूचना दी। साइबर थाना पुलिस झज्जर ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।cyber