spot_img
Home khel Singapore Open 2025 : सत्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य सेन...

Singapore Open 2025 : सत्विक-चिराग की जोड़ी अंतिम 16 में, लक्ष्य सेन चोट के कारण बाहर

0
256

नई दिल्ली : (New Delhi) सिंगापुर ओपन 2025, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में बुधवार को भारत के सत्विकसैराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (India’s Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) की जोड़ी ने पुरुष डबल्स के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के मुहम्मद हाइकाल और चूंग हॉन जियान को 21-16, 21-13 से सिर्फ 37 मिनट में मात दी।

मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और रुत्विका गड्डे (Rohan Kapoor and Rutvika Gadde) ने अमेरिका की चेन झी यी और फ्रांसेस्का कॉर्बेट को 21-16, 21-19 से 35 मिनट के राउंड ऑफ 32 मैच में हराया। इससे पहले लक्ष्य सेन को अपने राउंड ऑफ 32 मुकाबले के दौरान चोट लगने के कारण मैच छोड़ना पड़ा। उनका मुकाबला ताइवान के लिन चुन-यी से था। मुकाबले में निर्णायक गेम के दौरान स्कोर 21-15, 17-21, 5-13 था जब लक्ष्य मैच से हटे।

महिला डबल्स में अमृता प्रमुथेश और सोनाली सिंह (Amrita Pramuthesh and Sonali Singh) को जापान की दूसरी सीडेड जोड़ी, नामी मात्सुयामा और चिहारू शीदा से वॉकओवर मिला।आकार्शी कश्यप और उन्नति हूडा दोनों ने शुरूआती गेम तो जीता, लेकिन बाद में चीन की उच्च रैंकिंग वाली विपक्षी खिलाड़ियों के सामने हार गईं। आकार्शी 21-17, 13-21, 7-21 से तीसरी सीड हान यू के हाथों हार गईं, जबकि उन्नति 21-13, 9-21, 15-21 से दूसरी सीड वांग झी यी से पराजित हुईं।

अनुपमा उपाध्याय को ताइवान की सुंग शुओ युन ने 12-21, 16-21 से हराया। दिन के बाकी मुकाबलों में महिला डबल्स की जोड़ी ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद और वैश्नवी खडकेकर-अलीशा खान मैदान में उतरेंगी।