spot_img

Digha : दीघा समुद्र में डूबी महिला पर्यटक, गोताखोरों ने बचाया

दीघा : (Digha) प्रतिकूल मौसम के कारण शनिवार को दीघा के समुद्र में बड़ी बड़ी लहरें उठ रहीं थीं। प्रशासन ने चेतावनी भी जारी की थी। इसी बीच एक 22 वर्षीय महिला पर्यटक प्रशासन की चेतावनी को अनदेखा कर कमर तक पानी में चली गई। अचानक, जब वह डूबने लगी तो कुछ महिला गोताखोर खतरे को भांपते हुए समुद्र में कूद पड़ीं। काफी प्रयासों के बाद, महिला पर्यटक को अंततः बचा लिया गया।

पर्यटक का फिलहाल दीघा अस्पताल में इलाज चल रहा है। ताजा समाचारों के अनुसार महिला पर्यटक की पूरी पहचान अभी भी नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ दीघा घूमने गई थी। गोताखोर रतन दास ने बताया कि शुरू में ऐसा लगा कि महिला आत्महत्या करने के लिए समुद्र में गई थी।

अस्पताल में होश आने पर महिला बताया कि उसके पास कोई पैसा नहीं है और जिन लोगों के साथ वह आई थी, वे भी नहीं मिल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles