spot_img

Nadia : आम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव

नदिया : (Nadia) जिले के नकाशिपाड़ा के मालुमगचा स्थित एक ईंट भट्टे से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर एक महिला का शव एक आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम रश्मोनी किस्कू है। वह ईंट भट्टे में काम करती थी। शनिवार को स्थानीय लोगों ने उनका शव ईंट भट्टे से 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ से लटका हुआ पाया।

खबर मिलते ही नकाशीपाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ईंट भट्ठे का मालिक भी खबर सुनकर दौड़ा हुआ आया। महिला को बेथुआधारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से शव को नकाशीपारा थाने ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शक्तिनगर मुर्दाघर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के निवासियों से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार महिला का घर बिहार में है। वह उस ईंट भट्टे पर लगभग छह महीने से काम कर रही थी। महिला के दो बच्चे है। उनका रो रो कर बुरा हाल है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles