spot_img

Mumbai : पुणे रेलवे स्टेशन समेत 3 जगहों पर बम धमाके की धमकी, मैसेज भेजने वाले की तलाश

मुंबई : (Mumbai) पुणे रेलवे स्टेशन सहित तीन जगहों पर बम ब्लास्ट की धमकी पुलिस कंट्रोल रुम में मिलने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस की टीम तीनों जगहों पर सघन छानबीन कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कहीं बम नहीं मिला है। पुणे पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात शख्स के विरुद्ध मामला दर्ज किया है और धमकी भरे मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे पुलिस आपातकालीन नंबर 112 पर एक व्यक्ति ने फोन कर पुणे में तीन स्थानों भोसरी, नव चैतन्य महिला मंडल और पुणे रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी। इस फोन काल के बाद पुणे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने संयुक्त रूप से भोसरी, नव चैतन्य महिला मंडल और पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। बंड गार्डन पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और श्वान दस्ते की मदद से चलाए गए अभियान में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस की एक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा कॉल कहां से और किसने किया। यह घटना गंभीर है और पुलिस ने इसे प्राथमिकता दी है। पुणे रेलवे स्टेशन को पहले भी ऐसी धमकियां मिली थीं, जो फर्जी निकलीं थीं।

Explore our articles