मुंबई : (Mumbai) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य फिल्म समारोहों में से एक 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल (78th Cannes Film Festival) 13 मई से शुरू हो चुका है और यह 24 मई तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है। अब तक कान्स 2025 में जैकलीन फर्नांडिस, नितांशी गोयल और नैन्सी त्यागी (Jacqueline Fernandez, Nitanshi Goyal and Nancy Tyagi) ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा है। उर्वशी रौतेला भी इस बार दूसरी बार रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल से उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का दूसरा लुक भी सामने आ गया है। इस बार वह क्लासिक ब्लैक गाउन में नजर आईं, जिसे उन्होंने एक स्टाइलिश पिंक पर्स के साथ पेयर किया। इससे पहले अपने पहले लुक में उर्वशी ने रंग-बिरंगे ऑफ-शोल्डर गाउन के साथ सिर पर खूबसूरत ताज पहना था, जिसने उनके लुक को शाही अंदाज दिया। साथ ही वह एक शानदार क्रिस्टल तोता क्लच लिए दिखीं, जिसकी कीमत करीब 4.60 लाख रुपये बताई जा रही है। उर्वशी इससे पहले भी कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।


