spot_img

Jammu : पाकिस्तान की भारी गोलाबारी से हालात तनावपूर्ण

जम्मू : (Jammu) नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी ने पुंछ जिले के सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैला दी है। गोलाबारी में कई नागरिक घायल हुए हैं, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और मवेशियों की मौत हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।

हवेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजाज़ जान (Haveli Assembly constituency MLA Ajaz Jan) ने प्रभावित गांवों और अस्थायी राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विस्थापित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान वितरित किया।

मीडिया से बातचीत में विधायक जान ने कहा कि सरकार सीमावर्ती नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा, पुनर्वास और जीवन पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा।

प्रशासन, सुरक्षा बलों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की निगरानी में राहत कार्य तेज़ी से चल रहे हैं ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके और शांति बनी रहे।

Explore our articles