मास्को : (Moscow) पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़ भभकी दी है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली (Russia Mohammad Khalid Jamali) ने कहा कि यदि भारत हमला करता है तो उनका देश परमाणु हमला करेगा।
रसिया टीवी के मुताबिक पाकिस्तान के राजदूत ने दावा किया है कि भारत जल्द ही उनके देश के कुछ हिस्सों पर हमला कर सकता है। ऐसे में पाकिस्तान मूकदर्शक नहीं रहेगा। पाकिस्तान भी पूरी ताकत के साथ इसका मुकाबला करेगा। जरूरत पड़ने पर परमाणु हमले का भी विकल्प खुला है। गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी भी भारत पर परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि शाहीन, गौरी और गजनवी जैसी मिसाइलें चौराहों पर सजाने के लिए नहीं रखी हैं। यह सभी भारत के लिए ही हैं।


