spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 09025/09026 वलसाड-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल तथा ट्रेन संख्या 09059/09060 उधना-खुर्दा रोड साप्ताहिक स्पेशल को व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 21 अप्रैल, 2025 को वलसाड से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09025 वलसाड-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल को से व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन व्यारा स्टेशन पर 10:08 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, 22 अप्रैल, 2025 को दानापुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09026 दानापुर- वलसाड साप्ताहिक स्पेशल को व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन व्यारा स्टेशन पर 10:06 बजे पहुंचेगी और 10:08 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 23 अप्रैल, 2025 को उधना से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09059 उधना-खुर्दा रोड साप्ताहिक स्पेशल को व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन व्यारा स्टेशन पर 12:50 बजे पहुंचेगी और 12:52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, 25 अप्रैल, 2025 को खुर्दा रोड से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09060 खुर्दा रोड-उधना साप्ताहिक स्पेशल को व्यारा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन व्यारा स्टेशन पर 11:48 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में सिटियस ट्रांसनेट की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के सिटियस ट्रांसनेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (Citius Transnet Investment Trust) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में प्रीमियम...

Explore our articles