spot_img

West Singhbhum : नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे चार जवान

पश्चिमी सिंहभूम : (West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि इस हमले में किसी भी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। यह विस्फोट बरकेला कैंप से करीब चार किलोमीटर दूर एक पुलिया के पास हुआ, जब जवान घायल साथी को इलाज के लिए ओडिशा के बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 174 बटालियन के जवान दिगंबर देव को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। प्राथमिक इलाज के लिए उसे पास के ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले स्थित बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। घायल जवान सहित चार जवान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर निकले थे। जैसे ही एक बाइक पर सवार दो जवानों ने बरकेला कैंप से चार किमी दूर स्थित पुलिया को पार किया, अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। संयोगवश, यह बाइक पुलिया पार कर चुकी थी, जिससे दोनों जवान सुरक्षित बच गए। वहीं, पीछे की दूसरी बाइक पर सवार जवान सतर्क हो गए और वहीं रुक गए।

ब्लास्ट के बाद जवानों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पोजीशन ले ली, लेकिन नक्सलियों की ओर से किसी तरह की दूसरी हरकत नहीं हुई। इसके बाद जवानों ने कैंप को घटना की जानकारी दी और घायल साथी को लेकर बिसरा के लिए रवाना हो गए।

इस बीच, बिसरा स्वास्थ्य केंद्र में मधुमक्खी के डंक से घायल जवान का इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि यह विस्फोट सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों की कोशिश थी, लेकिन सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

Wellington : न्यूजीलैंड क्रिकेट को मिला नया CEO, ज्योफ अलॉट संभालेंगे कमान

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज ज्योफ अलॉट (international fast bowler Geoff Allott) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त...

Explore our articles