Home INTERNATIONAL Santo Domingo : डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढहने से...

Santo Domingo : डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब की छत ढहने से अब तक 184 की मौत

0
116

सेंटो डोमिंगो : (Santo Domingo) डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो (capital of Dominican Republic) ( नेशनल डिस्ट्रिक्ट ) में मंगलवार सुबह हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई। यह हादसा जेट सेट नाइट क्लब की छत ढह जाने से हुआ था। वाकये के वक्त गायिका रूबी पेरेज का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। हादसे में 59 वर्षीय पेरेज के अलावा मेजर लीग बेसबॉल के पूर्व पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, पूर्व खिलाड़ी टोनी ब्लैंको और मोंटेक्रिस्टी प्रांत के गवर्नर नेल्सी क्रूज की भी मौत हो गई।

एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, डोमिनिकन गणराज्य उत्तर अमेरिका महाद्वीप में एक कैरिबियाई देश है। डोमिनिकन गणराज्य की आपातकालीन सेवा ने मृतकों संख्या की पुष्टि की। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में कम से कम 184 लोगों की जान चली गई। 155 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जेट सेट नाइट क्लब में हुए इस हादसे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी है। बड़ी क्रेन से मलबे को हटाया जा रहा है।

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पोस्ट में कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। आपातकालीन संचालन केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डोमिनिकन नौसेना और अग्निशमन सेवा को राहत और बचाव अभियान शामिल किया गया है। 24 घंटों के भीतर कम से कम 145 लोगों को बचाया गया।