spot_img

Ranchi : तरंगा ईदगाह में काली पट्टी बांधकर अदा की गई ईद की नमाज

रांची : (Ranchi) चान्हो के तरंगा ईदगाह में सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की गयी। ईद की नमाज अदा कर झारखंड में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गयी। लोगों ने जमा ईदगाह में ईमाम मुफ्ती इरफान की अगुवाई में अपने और परिवार के साथ ही देश की अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद निकलकर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं।

तरंगा ईदगाह में लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ने पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बक्फ बोर्ड संशोधन बिल के सांकेतिक विरोध के लिए नमाज के दौरान हाथों में काली पट्टी बांधने का आवाहन किया था।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles