spot_img

Dantewada : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा : (Dantewada) छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी के लिए सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना हुई। सुबह लगभग 9 बजे जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियाें ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलाें ने एक महिला नक्सली काे ढेर कर दिया। सर्चिंग के दाैरान मारी गई महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

फिलहाल सुरक्षाबलों के जवान इलाके की सर्चिग कर रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, एक महिला नक्सली का शव, एवं गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई है l उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। विस्तृत जानकारी जवानों की वापसी के बाद पृथक से दी जाएगी।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles