spot_img

Mumbai : टीबी उन्मूलन के लिए चिकित्सकों को ठाणे जिले में प्रशिक्षण

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (क्षय रोग और कुष्ठ रोग) पुणे के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला क्षय रोग अधिकारी ठाणे डॉ. ए. एस. मुंजाल के मार्गदर्शन में ठाणे जिला में 13 मार्च 2025 को भिवंडी के कोन गांव श्री प्रसाद होटल में प्रशिक्षण हुआ इसमें 45 डॉक्टर और 45 नर्स मौजूद थे। इसके पश्चात डॉक्टर्स फॉर यू के सहयोग से 27 मार्च 2025 को एस3 होटल, अंबरनाथ बदलापुर रोड, चिखली, अंबरनाथ में 65 डॉक्टरों के लिए भी एक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ. अविनाश जाधव ने क्षय रोग कार्यक्रम में नई उपचार पद्धतियों पर प्रशिक्षण करने पर जोर दिया तथा डॉ. राजाभाऊ येवले ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में निजी चिकित्सकों की भागीदारी और इसके महत्व पर प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.एस. मुंजाल ने बताया कि यह कार्यशाला दैनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस बार भिवंडी आई. एम. संगठन के अध्यक्ष डॉ. भूषण कुलकर्णी, अंबरनाथ आई. एम. ए. संगठन के अध्यक्ष डॉ. गणेश राठौड़, डॉ. जनरल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेश लापसिया. शैलेन्द्र गायकवाड़, चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रेखा जाजो, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनिरुद्ध रणदिवे, डॉ. समीर कुलकर्णी, डॉक्टर्स फॉर यू के प्रोग्राम मैनेजर संकेत गायकवाड़ और अन्य उपस्थित थे।

Explore our articles