spot_img

Porbandar : पोरबंदर में 3 साल बाद फिर विमान सेवा शुरू

पोरबंदर : (Porbandar) पोरबंदर में 3 साल बाद फिर विमान सेवा शुरू हुआ है। शनिवार सुबह 11.10 बजे स्पाइस जेट का विमान मुंबई से उड़ान भरने के बाद पोरबंदर हवाईअड्डा पर दिन के 12.50 बजे पहुंचा। विमान का पुष्प और वाटर कैनन से स्वागत किया गया। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को मुंबई-पोरबंदर के बीच विमान सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा।

जानकारी के अनुसार, 1980 के दशक में पोरबंदर में मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली के बीच विमान सेवा कार्यरत था। कोरोना महामारी के दौरान यह सेवा बंद हो गई थी। बंद विमान सेवा को फिर शुरू करने की पिछले कुछ समय से व्यापारिक संस्थाएं और अन्य सामाजिक संगठन मांग कर रहे थे। पोरबंदर के सांसद और केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के प्रयासो से यह दोबारा शुरू हुआ है। शनिवार को मुंबई से विमान आने पर पोरबंदर के सांसद अर्जुन मोढवाडिया समेत कई नेता हवाईअड्डे पर मौजूद रहे।

विधायक मोढवाडिया ने कहा कि स्पाइस जेट का विमान शनिवार को मुंबई-पोरबंदर-मुंबई फ्लाइट शुरू हुआ है। कोरोना के बाद विमानन कंपिनयों के समक्ष संकट खड़ा होने के बाद विमान सेवाओं में कमी हो गई थी। इसके कारण पोरबंदर से उड़ानों को बंद कर दिया गया था। बारंबार मांग के फलस्वरूप पोरबंदर और मुंबई के बीच मंगलवार और गुरुवार को विमान सेवा शुरू हुई है। आगामी दिनों में इसकी आवृत्ति बढ़ाई जाएगी। मोढवाडिया ने कहा कि आगामी दिनों में मुंबई के लिए डेली सर्विस के साथ दिल्ली और अहमदाबाद की सेवा भी शुरू करने की दिशा में हमारी कोशिश रहेगी।

प्रथम विमान आगमन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूभाई बोखिरिया, जिला भाजपा पूर्व प्रमुख विक्रम ओडेदरा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles