spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे की दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकाल के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 2 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्‍या 09049/09050 दादर-भुसावल (साप्ताहिक) स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09049 दादर-भुसावल स्पेशल जिसे पहले 28 मार्च, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 27 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 09050 भुसावल- दादर स्पेशल जिसे पहले 28 मार्च, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 27 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09051/09052 दादर-भुसावल (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल: ट्रेन संख्‍या 09051 दादर-भुसावल स्पेशल जिसे पहले 31 मार्च, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 30 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09052 भुसावल-दादर स्पेशल, जिसे पहले 31 मार्च, 2025 तक अधिसूचित किया गया था, अब उसे 30 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09049 तथा 09051 के विस्‍तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 29 मार्च, 2025 से शुरू होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव और संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

New Delhi : एआई को विश्वसनीय डेटा और सार्वजनिक जवाबदेही पर आधारित होना चाहिएः फडणवीस

नई दिल्ली : (New Delhi) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (artificial intelligence)...

Explore our articles