spot_img

Ranchi : राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और झारखंड की जीत, हरियाणा और ओडिशा में फाइनल मुकाबला

रांची : (Ranchi) मारांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम (रांची) में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग 2024-25 के अंतिम चरण के सातवें दिन का रोमांचक समापन हुआ। पूल-ए के अपने आखिरी लीग मुकाबलों में हॉकी बंगाल, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र और हॉकी झारखंड ने शानदार जीत दर्ज की।

दिन के पहले मुकाबले में हॉकी बंगाल ने मणिपुर हॉकी को 2-1 से हराया। मणिपुर के लिए कंगजम सिल्विया चानू ने 26वें मिनट में गोल किया, लेकिन बंगाल ने आखिरी क्वार्टर में बुलबुल कुमारी शॉ (53’) और सिबिया नाग (59’) के दम पर जीत हासिल की।
दूसरे मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी हरियाणा को 2-1 से पराजित किया। मध्यप्रदेश की ओर से स्नेहा पटेल (13’) और खुशी कटारिया (36’) ने गोल किए, जबकि हरियाणा की कप्तान पूजा मलिक (24’) ने एकमात्र गोल दागा।

तीसरे मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी मिजोरम को 2-1 से मात दी। संिका चंद्रकांत माने (25’) और तनुश्री दिनेश कडू (27’) ने पहले हाफ में गोल कर महाराष्ट्र को बढ़त दिलाई, जबकि मिजोरम की वानलालरिनहुई (54’) केवल एक गोल कर सकीं।
दिन के अंतिम मुकाबले में हॉकी झारखंड ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। झारखंड के लिए शांति कुमारी (3’) और हेमरोम लियोनी (42’) ने गोल किए।
अब शुक्रवार को फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगी, वहीं कांस्य पदक के लिए हॉकी झारखंड और हॉकी मिजोरम भिड़ेंगी।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles