spot_img

Araria : एमपीएल सीजन क्रिकेट में विक्ट्री वाइपर्स ने ब्लैक कैट्स को 2 विकेट से हराकर कप पर जमाया कब्जा

अररिया : (Araria) मारवाड़ी युवा मंच की ओर से फारबिसगंज के पाठशाला खेल के मैदान में आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन 2 का फाइनल मैच विक्ट्री वाइपर्स और ब्लैक कैट्स के बीच बुधवार को खेला गया।रोमांचक मुकाबले में विक्ट्री वाइपर्स ने पहले टॉस जीतकर पहले ब्लैक कैट्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ब्लैक कैट्स ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए, जिसमें राहुल अग्रवाल ने 28 रन की पारी खेली।

विक्ट्री वाइपर्स की शुरुआत शानदार रही और 11 ओवर, 2 गेंदों में 8 विकेट खोकर 97 रनों का लक्ष्य हासिल किया। विक्ट्री वाइपर्स की तरफ से अमित गौतम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 25 रन बनाए।
मैच के मैन ऑफ द मैच जीतेश माहेश्वरी रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं गेम चेंजर हिमांशु अग्रवाल रहे। टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज बादल मूंदड़ा, बेस्ट बॉलर अमित केडिया, बेस्ट फील्डर’ हर्ष बैद, बेस्ट बैट्समैन बादल मूंदड़ा और सीजन 2 के इमर्जिंग खिलाड़ी लक्ष्य मनहोत रहे।

पुरस्कार वितरण समारोह में माहेश्वरी युवा संगठन ने मारवाड़ी युवा मंच को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रदीप सिंघी, नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष युवा अश्विनी कठोर, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा आकाश अग्रवाल, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जॉन 2 युवा विकास खंडेलिया, प्रांतीय महासचिव युवा उज्ज्वल तुलसियान, नवनिर्वाचित प्रांतीय महासचिव युवा निकिल चिरनिया और नवनिर्वाचित मंडल छह के उपाध्यक्ष युवा शरद कनोडिया ने आकर खेल का आनंद लिया।मारवाड़ी सम्मेलन फारबिसगंज के अध्यक्ष बछराज राखेचा ने मारवाड़ी युवा मंच की सराहना की।

फाइनल मैच में खेल का आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी थी। सभी खेल प्रेमी मैच का पूरा मजा ले रहे थे, वहीं आदर्श गोयल, मूना मुख़्तार और सुधांशु ने शानदार कॉमेंट्री की। इस मौके पर महेन्द्र बैद, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, पप्पू फिटकरिवाला, आज़ादशत्रु अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बंटी राखेचा, पवन शर्मा, हेमंत चंडालिया, मंजू मूंदड़ा, सुषमा फिटकरीवाला समेत कई लोग मौजूद थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles