spot_img

Mumbai : अल्लू अर्जुन बने भारत के सबसे महंगे स्टार

मुंबई : (Mumbai) अल्लू अर्जुन ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन पुष्पा ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। फिल्म से अल्लू देशभर में मशहूर हो गए थे और इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इसके बाद आई उनकी पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने तो उन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया। अब अल्लू निर्देशक एटली की अगली फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म के लिए अल्लू ने लिए 175 करोड़ रुपये
एटली की इस फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। अल्लू को प्रोडक्शन हाउस से फीस के तौर पर 175 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म को होने वाले मुनाफे में भी अपनी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी लेंगे। यह मौजूदा समय में किसी अभिनेता द्वारा किया गया सबसे बड़ा सौदा है। अल्लू ने अगस्त, 2025 से एटली और सन पिक्चर्स को शूटिंग के लिए अपनी तारीखें दी हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि शूटिंग अगस्त से शुरू होगी और अक्टूबर में शूट खत्म होगा। फिल्म में राजनीति से लेकर ड्रामा तक सबकुछ देखने को मिलेगा।
इस फिल्म के जरिए निर्माता-निर्देशक एक अलग ही दुनिया बसाने वाले हैं और इसका VFX भी दर्शकों को चौंका देगा। यह अल्लू और एटली दोनों के लिए ही एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसे भव्य बनाने में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Explore our articles