spot_img

Mumbai : अंधेरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई : (Mumbai) अंधेरी पूर्व के न्यू इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गाले में गुरुवार को भीषण आग लग गई। सौभाग्य से इस घटना में कोई जीवित हानि नहीं हुई है लेकिन लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।

मुंबई महानगरपालिका से मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी पूर्व के शांति नगर स्थित महाकाली केव्स रोड, गिरिराज इंडस्ट्रियल के पास न्यू इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गाले में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। फाय़र ब्रिगेड के कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया। इस बीच स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस और मनपा कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग गाले के ग्राउंड और ऊपरी दो मंजिली संरचना के लगभग 500×1000 वर्ग फीट क्षेत्र तक सीमित थी।

आग को लेवल 3 की आग घोषित किया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया है। अभी पूरी तरह से आग बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles