पटना : (Patna) बिहार विधानसपरिषद में गुरुवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज (Lalu-Rabri Raj) को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने खड़े होकर राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार में क्या-क्या होता था यह किसी से छुपा नहीं है। जब खुद (लालू यादव) जेल गये तो सत्ता पर इन्हीं को बिठा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं। नीतीश ने कहा कि ये लोग (राबड़ी देवी-लालू यादव) कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था? सब काम हमलोगों ने किया है। आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है। आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं। आज तक कोई काम नहीं किये हैं। हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था। हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए।अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है।
इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) फिरौती लेते हैं। पहले कांग्रेस को लुटे और अब जदयू को लूट रहे हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गयी। सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह (Chairman Avadhesh Narayan Singh) ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया।


