spot_img
Home latest Jalpaiguri : जलढाका के तट पर दिखे लुप्तप्राय गिद्धों के झुंड

Jalpaiguri : जलढाका के तट पर दिखे लुप्तप्राय गिद्धों के झुंड

0
293

जलपाईगुड़ी : (Jalpaiguri) जिले के नागराकाटा के बाहरी इलाके में जलढाका के तट पर मंगलवार दोपहर लुप्तप्राय गिद्धों का झुंड देखा गया। लंबे समय के बाद उस क्षेत्र में गिद्धों को देखकर पर्यावरणविद स्वाभाविक रूप से उत्साहित है। इस दिन नागराकाटा संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग-17 से खासबस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर नदी किनारे गिद्धों का झुंड देखा गया। वे मरी हुई गाय के अवशेष खाने आये थे। लंबे समय बाद एक साथ इतने सारे गिद्धों को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया।

फरीदुल हक नाम के एक पर्यावरणविद ने कहा कि एक समय जलढाका और इसके आसपास के इलाके गिद्धों के निवास स्थान के रूप में प्रसिद्ध थे। बहुत दिनों के बाद वे फिर मिले। बहुत ख़ुशी की खबर है। उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न कारणों से गिद्धों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में इस पक्षी का महत्व बहुत अधिक है।