spot_img

Mumbai : नागपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री फडणवीस
मुंबई : (Mumbai)
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने मंगलवार को विधानसभा में नागपुर हिंसा पर कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सब सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश हो रहा है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी महाराष्ट्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को सुबह के समय औरंगजेब की कब्र के विरुद्ध प्रदर्शन किया था और औरंगजे की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाया था। इसके बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पूरी तरह से शांति थी, लेकिन शाम को अचानक $अफवाह फैलाई गई कि औरंगाबाद की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाते समय धर्म विशेष के प्रतीक को भी जला दिया गया। इसके बाद महाल, हंसापुरी और भालदरा इलाके में पथराव शुरु कर दिया गया। इस घटना में 31 पुलिस कर्मी और 5 सामान्य नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस वालों तीन डीसीपी लेवल के अधिकारी घायलों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना में पुलिस सीसीटीवी और वीडियों के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने आधा ट्राली से ज्यादा पत्थर और धारदार हथियार घटनास्थलों से बरामद किया गया है, जिससे यह लगता है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है। इसलिए राज्य सरकार पुलिस पर हुए हमले को तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles