spot_img

Kolkata : मरम्मत के दौरान ढहा सौ साल पुराना मकान

कोलकाता : (Kolkata) जोड़ासांको थाना क्षेत्र के मुक्तारम्बाबू स्ट्रीट पर एक पुराने मकान का एक हिस्सा रविवार दोपहर मरम्मत के दौरान ढह गया। इस घटना में एक मजदूर मलबे में फंस कर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, एक संकरी गली में स्थित एक बहुत पुराने चार मंजिला मकान का नवीनीकरण का काम चल रहा था। घर खाली था। मरम्मत के दौरान अचानक मकान का अगला हिस्सा गिर गया। इस बीच मजदूर मलवे में फंस गया था। आनन-फानन में उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रहा है।
मकान गिरने की खबर मिलते ही जोड़ासांको थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन कर्मी और सीईएससी कार्यालय के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं। हालांकि आपदा प्रबंधन टीम ने बताया है कि घर के अंदर कोई फंसा नहीं है।

खबर लिखे जाने तक घटना की जांच एवं बचाव कार्य जारी थी।

Explore our articles