spot_img

अगर चांद मर जाता

खोजते सौन्दर्य नया?
देखते क्या दुनिया को?
रहते क्या, रहते हैं
जैसे मनुष्य सब?
क्या करते कविगण तब?

प्रेमियों का नया मान
उनका तन-मन होता
अथवा टकराते रहते वे सदा
चांद’ से, तारों से, चातक से, चकोर से
कमल से, सागर से, सरिता से
सबसे
क्या करते कविगण तब?
आंसुओं में बूड़-बूड़
सांसों में उड़-उड़कर
मनमानी कर- धर के
क्या करते कविगण तब
अगर चाँद मर जाता
झर जाते तारे सब
क्या करते कविगण तब?

त्रिलोचन
हिन्दी सोनेट के साधक। प्रमुख कृतियां : ताप के ताए हुए दिन, धरती, गुलाब और बुलबुल।

Manali : मनाली में हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, होटल के कमरे से 15.140 ग्राम चिट्टा बरामद

मनाली : (Manali) थाना मनाली के (Manali Police Station) अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनाली...

Explore our articles